चित्तौड़गढ़ में होगा दो दिवसीय राष्ट्रीय सावरकर साहित्य सम्मेलन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्तौड़गढ़। राजस्थान के चितौडगढ़ में आगामी एक अप्रेल को दो दिवसीय राष्ट्रीय वीर सावरकर साहित्य सम्मेलन होगा जिसमें सावरकर के पौते सहित कई राष्ट्रीय चिंतक अपना उद्बोधन देंगे। 

आयोजन समिति के अध्यक्ष अनिल सिशोदिया, डॉ. रमेश बोरीवाल एवं हरीश ईनाणी ने आज पत्रकारों को बताया कि महान स्व्तंत्रता सैनानी स्वातंत्रय वीर सावरकर के स्वतंत्रता आंदोलन में दिये योगदान व त्याग के बारे में नई पीढ़ी को जानकारी देने के उद्देश्य से यहां पर सावरकर दर्शन प्रतिष्ठान के तत्वावधान में आगामी एक एवं दो अप्रेल को इंदिरा आडिटोरियम में साहित्य सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें प्रथम दिन राष्ट्रीय चिंतक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ अपने विचार व्यक्त करेंगे जबकि दोपहर में सावरकर की दूरदर्शिता के बारे में उनके पौत्र रणजीत सावरकर अपने विचारों के साथ इस विषय पर सावरकर की सोच व्यक्त करेंगे। 

उन्होंने बताया कि दूसरे दिन समापन सत्र को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व विचारक विनोद तावड़े सम्बोधित करेंगे। इससे पूर्व राजस्थ्रान सरकार के पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी सहित राष्ट्रीय स्व्यंसेवक संघ से जुड़े कई पदाधिकारी भी वीर सावरकर की नीतियों व दृष्टांत को सहभागियों के साथ साझा करेंगे। कार्यक्रम में प्रवेश पास क्षरा ही होगा। 

ये भी पढ़ें- ... फिर भी जिया जाएगा माला के आखिरी मनके के गिने जाने तक : ऋतु गोड़ियाल