इटावा में जमीन के विवाद में दो गुटों में लाठी-डंडे चले, छह घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के ऊसराहार इलाके जमीन पर कब्जा को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें चार महिलाओं समेत छह लोग हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार ऊसराहार क्षेत्र के भीखमपुर गांव में दो परिवारों के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। एक पक्ष ने जमीन पर कब्जा कर …

इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के ऊसराहार इलाके जमीन पर कब्जा को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें चार महिलाओं समेत छह लोग हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार ऊसराहार क्षेत्र के भीखमपुर गांव में दो परिवारों के बीच जमीन का विवाद चल रहा है।

एक पक्ष ने जमीन पर कब्जा कर रखा था जबकि दूसरा पक्ष उसे अपनी जमीन बता रहा है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों ने उपजिलाधिकारी ताखा से शिकायत भी की। उन्होंने बताया कि ऊसराहार थाने में दोनों पक्ष रक्षाबंधन के पहले एकत्रित भी हुए थे। इसी जमीन पर मंगलवार सुबह एक पक्ष की महिला ने कूड़ा डाल दिया। जिस पर दूसरे पक्ष ने एतराज किया।

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे हमला कर दिया। इस घटना में चार महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गये। सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। घायलों में महावीर सिंह और जबर सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

इस बीच थानाध्यक्ष सतीश यादव का कहना है कि रक्षाबंधन से पहले लेखपाल ने जमीन की पैमाइश भी की थी। जिसमें एक पक्ष की जमीन निकली थी जबकि कब्जा दूसरे का था। इसी को लेकर विवाद और मारपीट हुई है। इस मामले में तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार