बरेली: दिव्यांग माता-पिता को चाचा-चाची पीटते हैं साहब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। दिव्यांग दंपति के साथ उनके अपने ही अत्याचार कर रहे हैं। इसकी शिकायत करने के लिए दिव्यांग दंपति की दो बेटियां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और चाचा व चाची की शिकायत की। मासूमों ने बताया कि उनके पिता पोलियो ग्रस्त हैं। जबकि मां को न सुनाई देता है और न ही वह बोल …

बरेली,अमृत विचार। दिव्यांग दंपति के साथ उनके अपने ही अत्याचार कर रहे हैं। इसकी शिकायत करने के लिए दिव्यांग दंपति की दो बेटियां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और चाचा व चाची की शिकायत की। मासूमों ने बताया कि उनके पिता पोलियो ग्रस्त हैं। जबकि मां को न सुनाई देता है और न ही वह बोल सकती हैं। इससे पहले दोनों लड़कियां कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंची, जहां लोगों ने एसएसपी दफ्तर में शिकायत करने के लिए भेज दिया।

किला के कुंवर नाला श्री आचार्य पीठ मंदिर के पास रहने वाली एक बेटी की उम्र 12 और दूसरी की उम्र 10 वर्ष है। उन्होंने बताया कि उनके पिता प्रभु दयाल गुप्ता दिव्यांग है। वहीं माता वीना गुप्ता बोलने व सुनने में असमर्थ हैं। दो बेटियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में बताया कि चाचा और चाची आए दिन माता-पिता की कमजोरी को देखते हुए उनके साथ मारपीट और लड़ाई झगड़ा करते रहते हैं। वहीं आरोपी चाचा और चाची उनके मकान पर भी कब्जा करना चाहते हैं।

उनका यह भी कहना था कि पुलिस भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न कर के दिव्यांग माता-पिता को ही परेशान करती है। पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं रही है। एसएसपी ऑफिस में दोनों मासूमों को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

दिव्यांग को ही कर दिया मुचलका पाबंद
दोनों बच्चियों ने बताया कि किला पुलिस से कई बार शिकायत की, लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। बल्कि आरोपियों ने उनके खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज करा दी थी, जिसमें हाईकोर्ट से स्टे है। वहीं उनकी ओर से भी आरोपियों पर कार्रवाई कराई गई थी। इसमें पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित ने बताया कि पुलिस को बुलाने पर उलटा वह उन पर ही कार्रवाई करती है। हाल ही में हुए लड़ाई झगड़े में पुलिस को बुलाने पर आरोपियों को छोड़ किला पुलिस ने उनकी मां वीना गुप्ता को ही मुचलका पाबंद कर दिया।

संबंधित समाचार