बरेली: जिला जज संजय पचौरी व सरोज यादव के हाईकोर्ट का जज बनने की मंजूरी
बरेली, अमृत विचार। सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने चार जजों को हाईकोर्ट के जज बनाए जाने को मंजूरी दे दी है, जिनमें बरेली के जिला जज संजय कुमार पचौरी के अलावा शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता रुकमंगल सिंह यादव की पुत्री सरोज यादव शामिल हैं। सरोज यादव वर्तमान में न्यायिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान लखनऊ की निदेशक हैं। …
बरेली, अमृत विचार। सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने चार जजों को हाईकोर्ट के जज बनाए जाने को मंजूरी दे दी है, जिनमें बरेली के जिला जज संजय कुमार पचौरी के अलावा शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता रुकमंगल सिंह यादव की पुत्री सरोज यादव शामिल हैं। सरोज यादव वर्तमान में न्यायिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान लखनऊ की निदेशक हैं।
सरोज यादव के पति सीनियर आईएएस प्रमांशु कुमार 2017 मे बरेली के मंडलायुक्त भी रहे है। विवाह के समय वह मेरठ के सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत थे। सरोज के हाईकोर्ट के जज बनने पर सिविल लाइंस स्थित उनके मायके में सभी लोग बेहद खुश हैं।
शहर की बेटी के हाईकोर्ट में जज बनने तक के पढ़ाव का जिक्र करते हुए उनके पिता वरिष्ठ अधिवक्ता रुकमंगल सिंह यादव व भाई रत्नेश यादव ने बताया कि सरोज का जन्म 1 जुलाई 1961 को हुआ था। शुरू से ही पढ़ाई मे मेधावी सरोज का रुझान भी वकालत की ओर रहा है। सरोज बरेली कॉलेज में लॉ गोल्ड मेडिलिस्ट थीं।
जब पहली बार जज बनी थीं, तब यूपी में चौथी रैंक हासिल की थी। शुरू से ही घर में माहौल लॉ का रहा है। सरोज के भाई रत्नेश कुमार यादव, बहन आरती यादव वकील हैं। दूसरी बहन सुधा यादव दिल्ली में मेडिकल ऑफिसर हैं। सरोज यूपी में साइबर लॉ की भी जज रहीं। 1979 में बीए व 1982 में बरेली कालेज से एलएलबी की पढ़ाई की थी। उनकी पहली पोस्टिंग 1986 मे सिविल जज के रूप में हुई थी। 2008 में एचजेएस बन गयी थी। परिवार में तीन बहन व एक भाई हैं। बेटी मैरीन साइंटिस्ट हैं।
