ओडिशा में भारतीय अर्थव्यवस्था का विकास इंजन बनने की क्षमता: राष्ट्रपति मुर्मू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को ओडिशा दिवस के मौक पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ओडिशा में देश की अर्थव्यवस्था का ‘विकास इंजन’ बनने की क्षमता है। मुर्मू ने ट्वीट किया, ओडिशा दिवस के मौके पर सभी नागरिकों, विशेष रूप से राज्य के लोगों को मेरी शुभकामनाएं। प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों के अलावा कुशल एवं मेहनती श्रम बल होने के कारण ओडिशा में हमारी अर्थव्यवस्था का ‘विकास इंजन’ बनने की क्षमता है। राज्य के लोगों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं। 

ओडिशा में हर साल एक अप्रैल का दिन ‘ओडिशा दिवस’ या ‘उत्कल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। 1936 में इसी दिन बिहार और तत्कालीन उड़िसा प्रांत के अलग होने के बाद उड़ीसा एक राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था। 2011 में उड़ीसा का नाम बदलकर ओडिशा कर दिया गया था। 

ये भी पढे़ं- हावड़ा के काजीपाडा में स्थिति शांतिपूर्ण, निषेधाज्ञा अब भी लागू 

 

संबंधित समाचार