बिहार पुलिस का दावा- स्थिति सामान्य, सांप्रदायिक हिंसा को लेकर 45 लोग गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

पटना। बिहार के सासाराम और बिहार शरीफ में बृहस्पतिवार को रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान भड़की सांप्रदायिक हिंसा के सिलसिले में अब तक 45 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। राज्य पुलिस मुख्यालय ने शनिवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें - कांग्रेस के कार्यक्रम में के. मुरलीधरन को बोलने का मौका न देना अपमानजनक : शशि थरूर 

बयान में कहा गया है कि सासाराम और बिहार शरीफ में “सामान्य स्थिति बहाल कर दी गई है”, लेकिन वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में ऐहतियातन डेरा डाले हुए हैं और भारी संख्या में बलों की तैनाती भी बरकरार रखी गई है।

बयान के मुताबिक, रोहतास के जिला मुख्यालय सासाराम में हिंसा और आगजनी के सिलसिले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, बिहार शरीफ में, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा का मुख्यालय है, हिंसा के सिलसिले में 27 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें - इंदौर मंदिर हादसा : कमलनाथ ने दी अवैध निर्माण न तोड़े जाने पर कोर्ट जाने की चेतावनी 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: उत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य, चारधाम यात्रा के घोड़े-खच्चरों के बीमा में देगी 20% प्रीमियम
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद : CM योगी के कार्यक्रम से दूर रहेंगे चंपतराय, डीएम ने जारी किया पत्र, कहा- अपने स्थान पर नामित करें दूसरा व्यक्ति
यूपी में उड़द, मूंग और मूंगफली खरीद का लक्ष्य तय, रबी फसलों की अवधि बढ़ी 
बाराबंकी में खरीफ उत्पादकता गोष्ठी और कृषि मेले का आयोजन, 10 उत्कृष्ट किसानों को मिला प्रशस्ति पत्र
करोड़ों के बाढ़ सुरक्षा कार्य में अनियमितता के आरोप...बाढ़ से पहले ही उजागर हुईं खामियां, कार्रवाई की मांग