बदल गया LPG बुकिंग रूल : अब 21 दिन के अंतराल में होगी गैस बुकिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। अमेरिका-इजरायल का ईरान के साथ चल रहा युद्ध का असर अपने देश पर साफ दिखाई देने लगा है। एलएनजी की आपूर्ति कम होने की आशंक बीच देश में सीएनजी और पीएनजी सप्लाई प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। गैस कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में बदलाव कर दिया है। अब अंतिम गैस सिलेंडर की डिलीवरी के बाद अगली बुकिंग 21 दिन के अंतराल के बाद ही होगी। 

इस नए नियम से शहर मे कालाबाजी का एक अयाम खुल जाएगा।  शहर के उपभोक्ताओं की चिंता इस फैसले से बढ़ गई है। अपने शहर में दो लाख से अधिक सीएनजी वाहन और करीब एक लाख पीएनजी उपभोक्ता हैं। जैसा कि कई इलाकों में पहले से ही गैस सि की डिलीवरी में देरी की शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में बुकिंग के लिए अतिरिक्त इंतजार से घरेलू बजट और रसोई की व्यवस्था दोनों प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। 

इस संबंध में एलपीजी वितरक संगठन के संरक्षक भारतीष मिश्रा का कहना है कि इसका उद्देश्य सीमित आपूर्ति के सभी उपभोक्ताओं तक गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करना और घरेलू जरूरतों को प्राथमिकता देना है। बताते चलें कि तमाम ऐसे लोग हैं जिनके पास सिलेंडर की संख्या कम है लेकिन परिवार बड़ा है। ऐसे परिवार के सामने कालीबाजारी से सिलेंडर लेने के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा।

संबंधित समाचार