Video : CM भूपेश बघेल बोले- पूरे देश में सबसे अधिक छापे छत्तीसगढ़ में ही पड़े

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हम भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं और जांच होनी चाहिए। लेकिन वह तय करें कि वे छापा पकड़ने के उद्देश्य से डाल रहे हैं या राजनैतिक उद्दश्य से। एक महिने में उन्होंने 50 जगह पर छापा मारा, उससे कितने पैसे, संपत्ति जब्त हुईं? वह मारपीट कर लिखवा रहे हैं। अगर आपके पास प्रमाण हैं तो मारने की क्या जरूरत है? आप कार्रवाई करें। भाजपा ख़ुद तो बेरोज़गारी भत्ता दे नहीं पाई, आँकड़े देखिए जरा। कुल मिलाकर इनको बस विरोध ही करना है, कभी किसानों का तो कभी युवाओं का।

भूपेश बघेल ने कहा, भ्रष्टाचार के खिलाफ हम हैं। कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन छापों का उद्देश्य तो स्पष्ट हो। मारपीट क्यों की जा रही है? पूरे देश में खरीद-फरोख्त से सरकारें बनाने की कोशिश करने वाली भाजपा छत्तीसगढ़ में यह कोशिश नहीं कर पाई क्योंकि जनता ने हमें प्रचंड बहुमत दिया। इसलिए अब लगातार ED के छापे पड़ रहे हैं, पूरे देश में सबसे अधिक छापे छत्तीसगढ़ में ही पड़े हैं। लेकिन जनता सब देख रही है। आरक्षण सहित अनेक मुद्दों पर आज राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन  को पत्र लिखकर अनुरोध किया है। प्रदेश की जनता को इसका नुकसान हो रहा है। भाजपा के लोग इतने किसान विरोधी हैं कि 20 क्विंटल धान/एकड़ की खरीदी का भी विरोध कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-