अयोध्या: गैंगरेप के आरोपी किशोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक किशोरी से सामूहिक दुराचार मामले में पुलिस ने मोहल्ले के ही एक किशोर को गिरफ्तार किया है। पीड़ित किशोरी के पिता की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी कि मोहल्ले का एक लड़का उनकी 14 वर्षीय पुत्री को पिछले पांच माह से परेशान कर रहा था और आते-जाते पीछा करता था तथा अपने साथ भाग चलने को मजबूर कर रहा था।  28 मार्च को भी दोपहर बाद मौका देख उसने ऐसा ही किया और शाम 7 बजे उसकी पुत्री किशोर के घर में मिली। 

प्रकरण में पुलिस ने किशोर के खिलाफ आबरू पर हमले और पाक्सो एक्ट के तहत और किशोर के पिता की शिकायत पर पीड़िता के परिवार के खिलाफ मारपीट, धमकी और एसएसटी एक्ट में केस दर्ज किया था। विवेचना और पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान में पता चला कि किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। 

जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण में सामूहिक दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई तथा किशोर अपचारी को गिरफ्तार कर लिया।  नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म में दो और लोगों की संलिप्तता प्रकाश में आई है।

यह भी पढ़ें;-फिरोजाबाद में बोले अखिलेश- भाजपा सरकार में जनता की नहीं पुलिसकर्मियों की बढ़ी आय

संबंधित समाचार