बरेली : रमजान का दूसरा अशरा आज से शुरू, सलमान मियां ने कहा- सदका ए फितर अदा करें मुसलमान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रमजान का महीना तीन अशरों में बांटा गया है। रविवार को 10 रोजे पूरे होने पर रहमत का पहला अशरा समाप्त हो गया। अब सोमवार से दूसरा अशरा मगफिरत का शुरू होगा। रमजान का महीना हर मुसलमान के लिए महत्वपूर्ण होता है। हाफिज नाजिर रजा ने बताया कि इस्लाम के मुताबिक पूरे रमजान को तीन हिस्सों में बांटा गया है। पहला अशरा रहमत का होता है, दूसरा मगफिरत यानी गुनाहों की माफी का होता है और तीसरा अशरा जहन्नुम की आग से खुद को बचाने के लिए होता है।

सदका ए फितर अदा करें मुसलमान : सलमान मियां
जमात रजा ए मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मियां ने कहा कि सदका ए फितर मालिके निसाब पर वाजिब होता है। मुसलमान जरूरतमंदों को सदका ए फितर अदा करें।

ये भी पढ़ें : Som Pradosh Vrat 2023: सोम प्रदोष संग अनंग त्रयोदशी का संयोग, जानिए पूजा विधि, महत्व और उपाय

संबंधित समाचार