बरेली : अपनी इन मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन
बरेली, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने सोमवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन बरेली मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल को सौंपा। शोयब इज़हार खान (प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव भारतीय किसान यूनियन (भानु)) ने कहा कि किसान जवान (पुलिस) व देश का चौथा स्तम्भ मीडिया की मांगो के संबंध में आज हम ज्ञापन देने आए हैं।
उन्होंने कहा कि किसानों का ओलावृष्टि, बारिश द्वारा जो नुकसान हुआ है उसका ईमानदारी से सर्वे के मुताबिक मुआवजा मिलना चाहिए। गन्ने का भुगतान शीघ्र होना चाहिए और यदि समय से नहीं हो रहा तो किसानों को चक्रवृद्धि ब्याज सहित भुगतान होना चाहिए। किसानों का कर्जा माफ होना चाहिए व किसानों से हो रही वसूली पर तुरंत रोक लगनी चाहिए। किसान की दुर्घटना में मृत्यु होने पर 1 करोड़ रुपए का मुआवजा मिलना चाहिए व आंतरिक सुरक्षा में तैनात पुलिस शहीद होने पर 2 करोड़ रुपए मिलना चाहिए। देश का चौथा स्तंभ मीडिया के रिपोर्टिंग के दौरान शहीद होने पर 2 करोड़ रुपए मिलने चाहिए।
ये भी पढ़ें : देश के लिए लड़ रहे हैं राहुल, कांग्रेस नेता उनके समर्थन के लिए पहुंच रहे : खड़गे
