बहराइच: अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग ने मारा छापा, सीज...झोलाछाप डॉक्टर में हड़कंप

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के रामपुर धोबियाहार गांव में चल रहे अवैध नर्सिंग होम में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी करते हुए सीज कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्यवाई से अन्य झोलाछाप में हड़कंप मच गया है। शिवपुर विकास खंड क्षेत्र में नाम बदल बदल कर अवैध नर्सिंग होम का संचालन हो रहा था। इसकी शिकायत क्षेत्र के लोगों ने सीएमओ से की थी। 

सीएमओ डॉक्टर सतीश कुमार सिंह ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए सोमवार को स्वास्थ्य टीम को छापेमारी के निर्देश दिया। सीएचसी शिवपुर अधीक्षक डॉ नलिन राजा की अगुवाई में जांच टीम भेजी।अधिकारियों की छापामारी से कई नर्सिंग होम संचालक अस्पताल व मेडिकल स्टोर बंद कर फरार हो गए। पूरे कस्बे में टीम पहुंचने की जानकारी होते ही अफरातफरी मच गई। 

AV77

सीएचसी शिवपुर अधीक्षक डॉक्टर नलिन राजा ने बताया कि जांच के दौरान लखनऊ हेल्थ केयर सेंटर के नाम से संचालित नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन नहीं मिला। मौके पर संचालक शोभाराम वर्मा निवासी रामपुर धोबियाहार मिले, उनको हिदायत देते हुए अस्पताल को सीज कर दिया गया है। रिपोर्ट सीएमओ को भेजी जा रही निर्देशानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी।

बार बार बदला नाम
सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर नलिन रजा ने बताया कि पहले नर्सिंग होम का संचालन साई हेल्थ केयर के नाम से संचालित हुआ। इसके बाद लखनऊ हेल्थ केयर सेंटर और अब बिना नाम के संचालित हो रहा था।

यह भी पढ़ें:-महराजगंज: कार से 68 लाख रुपए बरामद, एक गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

नॉर्वे पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी : हवाई अड्डे पर पीएम स्टोरे ने किया स्वागत, द्विपक्षीय बैठकों में लेंगे हिस्सा
महराजगंज न्यूज : ठूठीबारी सीमा पर 98 बोरी कद्दू के बीज बरामद, एसएसबी ने नेपाली को किया गिरफ्तार
अवैध खनन को लेकर अखिलेश ने भाजपा पर बोला करारा हमला, कहा- बांदा को साजिश के तहत खत्म कर रही है भाजपा सरकार
लखनऊ में हुये लाठीचार्ज के विरोध में जौनपुर में वकीलों ने किया प्रदर्शन, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
Kerala CM VD Satheesan: केरल के मुख्यमंत्री के रूप में वी डी सतीशन ने ली शपथ, 20 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने भी ग्रहण किया पदभार