आज का मौसमः 50KM की रफ्तार से आंधी और झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया यूपी में अलर्ट

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

40-50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी

लखनऊ, अमृत विचार : मंगलवार को फिर मौसम करवट लेगा। कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। इसके अलावा 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। इससे एक बार फिर पारा लुढ़कने के आसार हैं।लखनऊ में सोमवार को सुबह से तेज धूप निकली तो गर्मी फिर सताने लगी। 

दोपहर में गर्मी से पसीने छूटने लगा। लोग तेज धूप से बचने के लिए छाया की तलाश करने लगे। कई लोग तेज धूप से बचने के लिए छाते का सहारा लेते नजर आए। दोपहर में लोग घरों और कार्यालयों से बाहर कम निकले। गर्मी से बचने के लिए घरों में कूलर और एसी फिर चालू हो गए। अधिकतम तापमान करीब 1.3 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 36.3 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी मामूली बढ़कर 26.2 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक था।

ये भी पढ़ें : 
यूपी में बकरी पालन सब्सिडी योजना, मात्र 6000 में शुरू करें अपना व्यवसाय, गरीब और निराश्रित महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका

संबंधित समाचार