बरेली: टीम के जाते ही फिर अवैध स्टैंड से वाहनों का संचालन शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चालकों ने कार्रवाई से बचने को बसों को चीनी मिल परिसर में खड़ा कर दिया

अवैध स्टैंड पर आरटीओ के निर्देश पर टीम ने की कार्रवाई(फोटो)

बरेली, अमृत विचार। वैसे तो अफसर छापेमारी के लिए कभी कभार ही निकलते हैं, मगर मुख्यमंत्री के आदेश के बाद अवैध वाहन स्टैंड के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को परिवहन निगम के अफसरों ने नगर निगम और पुलिस टीम के साथ बदायूं रोड पर नेकपुर चीनी मिल के पास संचालित अवैध वाहन स्टैंड पर छापेमारी की। इस दौरान कार्रवाई से बचने के लिए चालकों ने बसों को मिल परिसर में खड़ा कर दिया। टीम के जाते ही फिर से डग्गामार वाहनों का संचालन शुरू हो गया।

शहर में जगह- जगह अवैध वाहन स्टैंड संचालित हो रहे हैं। साठगांठ के चलते कोई विभाग इनपर कार्रवाई नहीं करता है। मुख्यमंत्री ने सख्ती के साथ अवैध वाहन स्टैंड 15 अप्रैल तक हटाने के निर्देश दिए तो अधिकारी सक्रिय हुए। दोपहर में परिवहन निगम के पीटोओ आरिफ खान, एसआई अंगद सिसोदिया व नगर निगम टीम के साथ बदायूं रोड पर नेकपुर चीनी मिल के पास अवैध वाहन स्टैंड पर पहुंचे।

यहां खड़ी कार, बस और ऑटो के चालन किए। टीम को देख कई चालक वाहन लेकर भाग गए। यहां से देहात परमिट के ऑटो, डग्गामार बसें जयपुर, बदायूं, कासगंज के लिए चलती हैं। इनसे अवैध स्टैंड संचालक मोटी कमाई होती है। चौपुला पुल के नीचे और सेटेलाइट के पास से भी अवैध वाहन स्टैंड चल रहा है।

अवैध वाहन स्टैंड हटाने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी---दिनेश कुमार सिंह, आरटीओ प्रवर्तन।

यह भी पढ़ें- बरेली: जमीन दिलाने के नाम पर हड़पे रुपये, जान से मारने की दी धमकी

संबंधित समाचार