चित्रकूट: सपने में मिलती है, कुड़ी मेरे सपनों में मिलती है... पर नाचे तो हो गई आलोचना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वीडियो वायरल होने पर फिर चर्चा में है जिला अस्पताल आलोचना और बचाव के खेमे में बंटे हैं दो पक्ष

कार्यालय संवाददाता, चित्रकूट, अमृत विचार। नाचने-गाने का वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर जिला अस्पताल चर्चा में है। इस मामले में हालांकि दो तरह के पक्ष सामने आ रहे हैं। एक पक्ष जहां इसे आपत्तिजनक मानता है तो दूसरा पक्ष इसमें किसी तरह की गलत बात नहीं देखता। 

गौरतलब है कि बीते दिनों जिला अस्पताल में कायाकल्प योजना के तहत बढ़िया काम करने पर शासन से पुरस्कृत होने और प्रोत्साहन राशि मिलने के बाद एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान नाचने गाने का एक वीडियो वायरल आया तो यह चर्चा और कुछ लोगों की आलोचना का विषय बन गया। 

वायरल वीडियो में जहां सीएमएस सुधीर गुप्ता ... बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा, सलामत रहे दोस्ताना गा रहे हैं और सीएमओ डा. भूपेश द्विवेदी उनकी तालियों से हौसलाफजाई कर रहे हैं तो वहीं म्यूजिक सिस्टम में सपने में मिलती है कुड़ी मेरे सपने में मिलती है... पर चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी थिरकते नजर आते हैं। अब यही वायरल वीडियो पिछले दो-तीन दिन से चर्चा का विषय बना हुआ है। 

सपा विधायक ने जताई आपत्ति
सदर विधायक अनिल प्रधान ने इस पूरे मामले को लेकर विरोध दर्ज कराया है। उनका कहना है कि जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं का माहौल किसी से छिपा नहीं। पिछले कुछ महीने में हुई घटनाएं ही इस बात का सुबूत देने के लिए काफी हैं कि यहां का हाल क्या है। ऐसे में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करना और नाचना गाना मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ मजाक है। 

सीएमएस ने की तल्ख टिप्पणी
हालांकि सदर विधायक की आलोचना पर सीएमएस सुधीर गुप्ता भी चुप नहीं रहे। उन्होंने पूरे आयोजन को उपलब्धि पर बधाई देने का कार्यक्रम बताकर आलोचनाओं को दरकिनार किया। उनका कहना है कि जिला अस्पताल का स्टाफ एक परिवार है। किसी प्रकार की उपलब्धि पर खुशियां मनाने का सबको अधिकार है। स्टाफ का डिनर का कार्यक्रम था। ऐसे में इन लोगों ने मनोरंजन किया तो किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:-Mahavir Jayanti 2023: महावीर जयंती पर सीएम योगी व राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

संबंधित समाचार