Fatehpur Dog Attack : मां ने बेटी पैदा होने पर फेंका, आवारा कुत्तों ने नवजात को नोच-नोचकर मार डाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Fatehpur Dog Attack फतेहपुर में आवारा कुत्तों ने नवजात को नोच-नोचकर मार डाला।

Fatehpur Dog Attack फतेहपुर के किशनपुर थानाक्षेत्र के चंदापुर गांव के मोबाइल टॉवर के पास एक मां बेटी ने पैदा होने पर उसे फेंक दिया। इस पर नवजात को आवारा कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला। घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

फतेहपुर, अमृत विचार। Fatehpur Dog Attack खागा सर्किल के चंदापुर गांव में लावारिश फेंके गए नवजात बच्ची के शव को कुत्तों ने नोंच खाया। मंगलवार की सुबह गांव के बाहर नवजात के शव पर मुंह मारते कुत्तों को देखकर मजमा लग गया। जब तक नवजात को छुड़ाया जाता। तब तक एक हाथ को कुत्ते चट कर चुके थे। 

किशनपुर थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव के लोगों ने जंगल जाते वक्त मोबाइल टावर के पास कुत्तों के झुड को देखा गया। थोड़ी ही देर में मौके पर पहुंचे ग्रामीण नजारा देखकर अवाक रह गए। कुत्ते, एक नवजात बेटी के शव को नोच रहे थे। नवजात का एक पैर नोंच खाया गया था। महिलाएं भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गईं। जिन्हें नवजात बच्ची के शव को इस तरह से मरने को छोड़ने वाली मां को लेकर काफी नाराजगी देखने को मिली।

चरचाओं का बाजार गरम रहा कि एक मां कोख में महीनों बच्चे को रखने के बाद  उसे मरने के लिए ऐसे कैसे छोड़ सकती है। ज्यादातर लोग, नवजात के दुनिया देखने से पहले ही उसे मौत के मुहाने पर छोड़ने वाले इस प्रकरण को अवैध संबंध से जोड़कर चरचामय मिले। उधर, किशनपुर थानेदार ने बताया कि नवजात को फेंके जाने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों संपर्क साधा गया है। ऐसा कौन कर सकता है। इसकी तफ्तीश कराई जा रही है।

संबंधित समाचार