Chitrakoot News : कच्चे घर में आग लगने से जिंदा जले मवेशी, साढ़े तीन लाख का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट में कच्चे घर में आग लगने से मवेशी जिंदा जल गए।

चित्रकूट के रैपुरा थानाक्षेत्र में कच्चे घर में आग लगने से मवेशी जिंदा जल गए। इसमें गाय और भैंस भी झुलस गई। आग से साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

चित्रकूट, अमृत विचार। रैपुरा थानाक्षेत्र में एक घर में आग लगने से किसान परिवार का नुकसान हो गया। आग से चार मवेशी जिंदा जल गए, जबकि दो गंभीर रूप से झुलस गए। लेखपाल ने मौके पर नुकसान का आंकलन किया। लेखपाल ने लगभग साढ़े तीन लाख की क्षति बताई है। 

रैपुरा में अखिलेंद्र पटेल अपने भाई-भतीजों के साथ रहते हैं। इनके घर आसपास हैं। सोमवार की दोपहर घर में अचानक आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया तो लपटें पशुबाड़े तक जा पहुंची। इससे वहां बंधे चार मवेशी जिंदा जल गए। जबकि एक गाय और एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गईं। मंगलवार को पहुंचे पशु चिकित्सक ने इनका इलाज किया।

उधर, लेखपाल दिनकर ने भी मौका मुआयना कर नुकसान का आकलन किया। बताया कि दो मकान पूरी तरह जल गए और दो का आंशिक रूप से नुकसान हुआ है। बताया कि कुल मिलाकर लगभग साढ़े तीन लाख की क्षति हुई है। उधर, घरवाले आग लगने की स्पष्ट वजह नहीं बता पाए। बताया कि दोपहर को वे लोग खेत चले गए थे। घर में सिर्फ बच्चे थे। ऐसे में आग लगने की वजह पता नहीं चली।

 

संबंधित समाचार