लखीमपुर खीरी: व्यापारी के बेटे ने शारदा नगर पुल से नदी में लगाई छलांग
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। निघासन थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत खैरहनी निवासी पूर्व प्रधान जगदीश प्रसाद गुप्ता के बेटे राजकिशोर (37) ने बुधवार की सुबह शारदानगर पुल से नदी में छलांग लगा दी। पुलिस लगातार तलाश कर रही है लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। राजकिशोर के पिता जगदीश प्रसाद गुप्ता ने बताया …
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। निघासन थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत खैरहनी निवासी पूर्व प्रधान जगदीश प्रसाद गुप्ता के बेटे राजकिशोर (37) ने बुधवार की सुबह शारदानगर पुल से नदी में छलांग लगा दी। पुलिस लगातार तलाश कर रही है लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। राजकिशोर के पिता जगदीश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि पिछले करीब दो वर्षों से राजकिशोर मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। उसका इलाज लखनऊ के एक डॉक्टर से कराया जा रहा था।
