मेरठ: निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाएं पदाधिकारी और कार्यकर्ता- त्रिवेंद्र सिंह रावत

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

देहरादून से दिल्ली जाते समय रुके उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पदाधिकारियों व  कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर की चर्चा

मेरठ, अमृत विचार। देहरादून से दिल्ली जाते समय नेशनल हाइवे स्थित एक ढाबे पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मेरठ के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर चाय पर चर्चा की।

भाजपा के ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनिंदर विहान व पूर्व जिला पंचायत सदस्य ललित चौहान ने  देहरादून से दिल्ली जा रहे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का सिवाया टोल प्लाजा पर स्वागत किया। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने एक ढाबे पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर चाय पर चर्चा की।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है और अधिक से अधिक मेयर व नगर पंचायत सीट पर अपने प्रत्याशियों को जीताने के लिए सभी कार्यकर्ता मजबूती से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि लोगों को भाजपा की योजनाओं व नीति के बारे में अवगत कराए। इस दौरान मुदित शर्मा, शिवम शर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- मेरठ: ड्यूटी के लिए निकले सिपाही का गंगानहर किनारे मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार