अयोध्या: चिनहट के नायब तहसीलदार की बोलेरो से सवारी ढो रहा था ड्राइवर 

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

हनुमान गुफा चौराहे पर ई-रिक्शा को मारी टक्कर तो हुआ मामले का खुलासा

अमृत विचार, अयोध्या। लखनऊ से अयोध्या तक सवारी ढो रही चिनहट के नायब तहसीलदार की बोलेरो कार को लेकर खूब बवाल मचा। मजिस्ट्रेट लिखे बोलेरो ने एक ई रिक्शा वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में लगभग 4 यात्री घायल हो गए। सभी का इलाज अयोध्या के श्रीराम हॉस्पिटल में चल रहा है। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है। \

WhatsApp Image 2023-04-04 at 19.29.072

 हादसा अयोध्या कोतवाली के हनुमान गुफा चौराहे पर हुआ। जहां एक ई-रिक्शा यात्रियों को लेकर जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही सरकारी बत्ती लगी बोलेरो कार ने पीछे से ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। ई-रिक्शा सवार 4 यात्री और चालक घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दूसरे वाहन से सभी घायलों को श्रीराम अस्पताल पहुंचाया गया। बोलेरो वाहन चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। बोलेरो में सवार सभी यात्री लखनऊ से अयोध्या दर्शन पूजन के लिए आए हुए थे। घायल यात्रियों में सरिता, विष्णु प्रताप यादव, अर्चना विश्वकर्मा, अजीत यादव और रिक्शा चालक अमरजीत यादव है। 

2200 का बोलेरो में तेल डलाया और 500 अलग दिया
 
मजिस्ट्रेट लिखे वाहन से अयोध्या पहुंचे यात्री पीयूष ने बताया कि वह गुजरात का रहने वाला है। पिछले 3 वर्ष से लखनऊ में जॉब करता है। बोलेरो चालक पहले साथ में काम करता था। उससे छोटी गाड़ी लाने के लिए कहा था, लेकिन वह बड़ी गाड़ी ले आया। गाड़ी में 2200 रुपये का तेल और 500 रुपये दिया था। हम 6 लोग थे, जिसमें गोविंद, विपुल, युवराज, देवेंद्र और भगत शामिल रहे।

सरकारी छुट्टी के कारण उठा लाया था वाहन 

WhatsApp Image 2023-04-04 at 19.29.00

अयोध्या कोतवाली निरीक्षक मनोज कुमार बताते हैं कि चिनहट के नायब तहसीलदार की बोलेरो यात्रियों को लेकर अयोध्या पहुंची थी। सरकारी छुट्टी होने के कारण वाहन ड्राइवर लेकर अयोध्या आया था। घटना की जांच की जा रही है। ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है। गाड़ी जब्त कर ली गई है। हालांकि पुलिस ने अभी ड्राइवर का नाम नहीं बताया है।

ये भी पढ़ें:- अयोध्या: आसान नहीं 10 होम्योपैथिक अस्पतालों के निर्माण की राह

संबंधित समाचार