Fatehpur: जब रक्षक बन जाए भक्षक, आम पब्लिक कैसे रहे सुरक्षित, पुलिस वर्दी में लुटेरों ने घर में घुसकर की लूट
फतेहपुर में पुलिस वर्दी में लुटेरों ने घर में घुसकर व्यापारी से ढ़ाई लाख लूटे।
फतेहपुर में पुलिस वर्दी में लुटेरों ने घर में घुसकर व्यापारी से ढ़ाई लाख लूटे। तीन से चार पहिया गाड़ियों में दर्जन भर लुटेरे आए थे।
फतेहपुर, अमृत विचार। जब लोगों की रक्षा करने वाली पुलिस ही भक्षक बन जाए। तो वह अपने आप को कैसे सुरक्षित महसूस करेगा। जिले में मंगलवार देर रात गल्ला खरीद का काम करने वाले मुराबाबाद के व्यापारी के साथ लूटपाट की गई। कार में सवार दर्जन भर बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की और खुद को पुलिस बताते हुए बरगलाने का प्रयास किया। हो-हल्ला सुन आसपास के लोग दौड़ तक बदमाश एक कार छोड़कर मौके से फरार हो गए।
मुरादाबाद के अकबर,सुग्गा और सलीम आम्बापुर स्थित पेट्रोलपंप के बगल में पूर्व विधायक आनंद लोधी की फड़ पर रहकर गल्ला खरीदने को काम करते है। अकबर ने बताया दो दिन पहले उसने मलवां में गेंहू बेचा था, जिसका ढ़ाई लाख रूपये आया था। मंगलवार रात ढ़ाई बजे तीन कार से दर्जन भर लोग मारपीट करते हुए ढ़ाई लाख की नगदी लूट ले गए।
तीन पुलिस वर्दी में थे बदमाश
दरवाजा खटखटाने वाले तीन बदमाश पुलिस की वर्दी में थे और कोतवाली चलने को कहा तो गल्ला व्यापारी ने पूर्व विधायक से बात करने को कहा। इतना कहते ही बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। हो-हल्ला सुनक पेट्रोल पंप के कर्मचारी और अन्य लोग आए। बदमाश कमरे में रखी ढ़ाई लाख की नगदी लूटकर कार छोड़कर मौके से भाग निकले।
अपराधी हुए बेलगाम
पुलिस की वर्दी में जिस तरह से बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया उससे लोग सहम गए। व्यापारी पुलिस को होना समझ कर बरगला गए और बदमाश ढ़ाई लाख की नगदी लूट कर आसानी से फरार हो गए।
बदमाशों ने दुकानदारों को सुलाया
प्रत्यक्षदर्शी दुकानदारों ने बताया कि तीन चार पहिया गाड़ियों से बदमाश उतरे। जिसमे तीन पुलिस की वर्दी में थे। हम लोगों से कहाकि सो जाओ और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों के भागने पर गाड़ी में तोड़फोड़ भी हुई।
पीड़ित की जुबानी
पीड़ित बिजनौर के थाना देहात क्षेत्र गांव के गौसपुर सादात निवासी अकबर ने बताया अपने साथियों के साथ अम्बापुर पेट्रोल पंप के पास लोधी के मकान में रहते है। बीती रात तीन बजे कुछ लोग चार पहिया से आए और हम लोगों से मारपीट शुरू कर दी। जिसमें तीन मोबाइल और ढ़ाई लाख रूपये छीन कर भाग निकले। बताया हम लोगों के पीछा करने पर बदमाश एक गाड़ी छोड़कर भाग गए।
घटना की जांच की जा रही है। कार के नंबर के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- आशुतोष सिंह, थानाप्रभारी थरियांव
