प्रयागराज: पत्नी की अस्थियां विसर्जित करने आए पति की संगम में डूबने से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। पत्नी की अस्थियां संगम में विसर्जित करने परिवार के साथ आए युवक की डूबने से मौत हो गई। गंगा में डूबते युवक के परिवार के लोगों ने शोर मचाया। जिसके बाद हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों ने सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
       
पुलिस के मुताबिक मध्य प्रदेश के रायसेन जिले का रहने वाला विवेक दुबे पुत्र रघुनंदन दुबे 37 वर्ष अपने परिवार के साथ बुधवार को पत्नी की अस्थियां लेकर संगम में प्रवाहित करने आया था। अस्थियों को प्रवाहित करने के बाद वह परिवार के साथ संगम में स्नान कर रहा था। जहां अचानक वह पानी की गहराइयों में चला गया, और डूबने लगा। उसे डूबता देख परिवार वालों ने शोर मचाया तो भीड़ जुट गई। लोगों ने सूचना पुलिस को दी, वही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया और मृतक विवेक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

दारागंज थाना प्रभारी आशीष भदोरिया ने बताया कि युवक अपनी पत्नी की अस्थियां प्रवाहित करने आया था। अपने परिवार के साथ गंगा में स्नान कर रहा था और पानी की गहराइयों में डूबने से उसकी मौत हो गई फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें - उमेश पाल हत्याकांड: रजिस्टर और आईफोन खोलेगा कई सफेदपोश नेताओं व ठेकेदारों का राज

संबंधित समाचार