छत्तीसगढ़ : कांग्रेस विधायक अमितेश शुक्ल बोले- राहुल गांधी आधुनिक भारत के हैं महात्मा गांधी 

Amrit Vichar Network
Published By Om Parkash chaubey
On

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक अमितेश शुक्ल ने कहा है कि राहुल गांधी आधुनिक युग के महात्मा गांधी हैं। उन्होंने कहा, राहुल और महात्मा गांधी में कई समानताएं हैं। भारत जोड़ो यात्रा' में राहुल हज़ारों किलोमीटर चले जैसे महात्मा गांधी दांडी यात्रा में चले थे। बकौल शुक्ल, राहुल गांधी भी महात्मा गांधी की तरह निर्भीकता से सत्य बोल रहे हैं।

ये भी पढ़ें - छत्तीसगढ़ : मां ने बेटे को तालाब में और दादी ने पोती को कुएं में फेंका, दोनों गिरफ्तार 

सूरत अदालत के कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता लगातार उनके समर्थन में आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा के राहुल गांधी को राष्ट्रपुत्र बताए जाने के बाद अब कांग्रेस विधायक अमितेश शुक्ला ने उन्हें नया महात्मा गांधी बताया है।

अमितेश शुक्ला ने फेसबुक और ट्विटर में किए पोस्ट में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के राहुल गांधी के समर्थन में चलाए जा रहे हैशटैग अभियान #CGStandsWithRahulGandhi के साथ अपना वीडियो संदेश पोस्ट करते हुए राहुल गांधी को नया महात्मा गांधी बताते हुए कहा है कि राहुल गांधी सत्य बोल रहे हैं। सत्य के प्रति ही उनकी निष्ठा है।

ये भी पढ़ें - छत्तीसगढ़: साथियों की पिटाई से नाराज बैंक कर्मचारी गये अवकाश पर