बरेली: भोजीपुरा का दरोगा बोला- ‘कहीं चली जा नहीं लिखूंगा रिपोर्ट’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। भोजीपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए पहुंची दुष्कर्म और तलाक पीड़िता को थाने का दरोगा वहां से भगा देता है। उसका कहना है कि वह कहीं भी चली जाए लेकिन वह उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं करेगा। परेशान होकर महिला डीआईजी ऑफिस पहुंची और इंस्पेक्टर से कहा कि यदि उसे इंसाफ नहीं …

बरेली,अमृत विचार। भोजीपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए पहुंची दुष्कर्म और तलाक पीड़िता को थाने का दरोगा वहां से भगा देता है। उसका कहना है कि वह कहीं भी चली जाए लेकिन वह उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं करेगा। परेशान होकर महिला डीआईजी ऑफिस पहुंची और इंस्पेक्टर से कहा कि यदि उसे इंसाफ नहीं मिलेगा तो वह आत्महत्या कर लेगी।

भोजीपुरा की एक युवती का कुछ समय पहले वहीं के लड़के से निकाह हुआ था। कुछ समय सब ठीक रहा, इसके बाद महिला को लगा कि उसका ससुर उस पर बुरी नियत रखता है। यह बात उसने पति को बताई तो पति ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि 15 जून को उसके ससुर उसके कमरे में घुस आए और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह बात पति को बताई तो पति ने उसे पीटकर तलाक दे दिया और नौ माह की बच्ची को छीनकर उसे घर से निकाल दिया।

पीड़िता ने 10 से अधिक बार इसकी शिकायत पुलिस अफसरों से की लेकिन किसी ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। महिला का आरोप है कि भोजीपुरा थाने का एक दरोगा उसको धमकी दे रहा है कि वह उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं होने देगा। इस बात से परेशान महिला बुधवार को डीआईजी ऑफिस पहुंची और मामले की शिकायत की। उसने वहां तैनात इंस्पेक्टर से कहा कि यदि उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेगी।

संबंधित समाचार