बरेली: शहर में लग रहे स्मार्ट मीटर, अधिकारियों को जानकारी नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। शहर में बिजली चोरी रोकने के लिए स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे थे। उसके बाद मार्च में कोरोना संक्रमण के बाद मीटर लगाने का काम बंद कर दिया गया। अब कई इलाकों में जाकर बिजली कर्मचारी स्मार्ट मीटर लगा आए हैं। जबकि जिम्मेदारों का कहना है कि अभी उनकी तरफ से स्मार्ट मीटर …

बरेली,अमृत विचार। शहर में बिजली चोरी रोकने के लिए स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे थे। उसके बाद मार्च में कोरोना संक्रमण के बाद मीटर लगाने का काम बंद कर दिया गया। अब कई इलाकों में जाकर बिजली कर्मचारी स्मार्ट मीटर लगा आए हैं। जबकि जिम्मेदारों का कहना है कि अभी उनकी तरफ से स्मार्ट मीटर लगाने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के आदेश के बाद शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू किया गया था। इसकी शुरुआत सिठौरा से हुई थी। शुरुआती चरण में शहर के पहले और चौथे डीवीजन में मार्च तक करीब 54 हजार नए स्मार्ट मीटर लगाए गए थे। बाद में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लगाया गया लाकडाउन में 22 मार्च के बाद से विभाग ने स्मार्ट मीटर लगाने का काम बंद कर दिया।

उसके बाद अब पिछले माह से बिजली विभाग के कर्मचारी शहर के मुंशीनगर, एयरफोर्स गेट समेत कई जगह स्मार्ट मीटर लगाकर आ रहे हैं। जबकि इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि अभी सिर्फ शिकायतों के निस्तारण के लिए कर्मचारी जा रहे हैं। नए स्मार्ट मीटर लगने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

“अभी सिर्फ पहले और चौथे चरण में ही बिजली के नए स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। लाकडाउन के बाद से कोई भी नया मीटर नहीं लगाया गया है। सिर्फ शिकायत आने पर उन्हें सही कराया जा रहा है।” -कर्म सिंह, मीटर अभियंता

संबंधित समाचार