प्रयागराज: जमीनी विवाद में दो पक्ष भिड़े, जमकर हुई मारपीट, आधा दर्जन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रवई, प्रयागराज, अमृत विचार। थरवई थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में बुधवार की रात में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें लगभग दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार टिकरी गांव के रहने वाले विजय पासी और घनश्याम के बीच काफी दिनों से जमीन का विवाद चला आ रहा था। 

मामला न्यायालय में विचाराधीन उसके बाद भी गुरुवार की शाम लगभग 9 बजे के करीब घनश्याम साहू कुछ लोगों के साथ पहुंचकर विवादित जमीन पर दीवार खड़ी करने लगा। वहीं विजय पासी ने विरोध किया तो सभी ने विजय पासी, राम सजीवन भारतीय को लाठी-डंडों और सरिया से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

 जिसमें राम सजीवन पासी को सर में गंभीर चोट आई और विजय पासी का भी सिर फट गया। दूसरी तरफ से घनश्याम साहू गोविंद साहू कृष्ण कांत साहू अंशु साहू शिवानंद साहू को भी चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। विजय पासी की तहरीर पर उक्त लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: एलडीए के नाम से डॉक्टरों को धमकी, मांगे 10-10 लाख

संबंधित समाचार