लखनऊ: एलडीए के नाम से डॉक्टरों को धमकी, मांगे 10-10 लाख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डॉक्टरों की शिकायत पर उपाध्यक्ष ने दिए जांच के आदेश

लखनऊ, अमृत विचार। निजी अस्पतालों पर लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की कार्रवाई की धमकी देकर एक व्यक्ति डॉक्टरों से वसूली कर रहा है। इस तरह से कुछ डॉक्टरों को धमकाकर 10-10 लाख रुपये मांगे तो शिकायत उपाध्यक्ष डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी से की गई। जिस पर सचिव को जांच के निर्देश दिए हैं।

गुरुवार को जानकीपुरम स्थित आईकॉन हॉस्पिटल के डॉ. डीके वत्सल, आलमबाग स्थित अजंता अस्पताल के डॉ. अनिल खन्ना, इंदिरा नगर स्थित सीएनएस अस्पताल के डॉ. अशोक निराला, प्राग नारायण रोड स्थित एडवांस्ड सर्जिकल सेंटर के डॉ. रोहित भाटिया, गोमती नगर स्थित प्रकाश नेत्र केंद्र के डॉ. शोभित चावला व डॉ. रजत कुमार उपाध्यक्ष डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी से मिले। 

इस दौरान उन्होंने बताया कि कैंट रोड पुराना किला निवासी एक व्यक्ति उनके अस्पतालों को एलडीए व अन्य विभागों की तरफ से ध्वस्तीकरण व सील कराने की धमकी20 दे रहा है और कार्रवाई से बचने के लिए 10-10 लाख रुपये मांग रहा है। रुपये न देने पर अलग-अलग नाम से शिकायतें कराने की बात करता है। 

साथ ही इंटरनेट मीडिया में गलत तरह की पोस्ट कर धूमिल कर रहा है। परिचितों के माध्यम से रुपये मांगता है। इस मामले पर उपाध्यक्ष ने बताया कि संबंधित व्यक्ति की पूर्व में भी इस तरह की शिकायतें मिली थी। जिसे गंभीरता से लेकर सचिव पवन कुमार गंगवार को जांच दी है। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: Instagram पर दोस्ती कर दूसरे धर्म की युवती से रचाई शादी, तलाक के बाद Video वायरल करने की दे रहा धमकी

संबंधित समाचार