बरेली: बिना सूचना के अक्षर विहार पार्क के पास खोदाई, 300 घरों में गैस की सप्लाई बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुरुवार की दोपहर अक्षर विहार पार्क के पास स्मार्ट सिटी के तहत हो रहा था कार्य

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी के तहत शहर में चल रहे विकास काम लोगों को मुसीबत में डाल रहे हैं। गुरुवार को बिना अनुमति के स्मार्ट सिटी के तहत काम कर रहे कर्मचारियों ने अक्षर विहार पार्क के पास खोदाई करना शुरू कर दी। जिसके चलते पीएनजी गैस की लाइन कटने से 300 से अधिक घरों में गैस की सप्लाई बंद हो गई। सूचना मिलने पर सीयूजीएल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और गैस की सप्लाई को बंद कराकर फाल्ट को ठीक किया।

बिना मैपिंग और कार योजना के चलते शहर में अंधाधुंध खोदाई की जा रही है जिसका खामियाजा शहर के लोगों को उठाना पड़ रहा है। खोदाई के चलते कभी बिजली की लाइन तो कभी गैस की लाइन कटने से लोगों को दिक्कत हो रही है। अक्षर विहार पार्क के पास गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे स्मार्ट सिटी के तहत खोदाई करने का काम चल रहा था।

इसी बीच जेसीबी मशीन से पीएनजी गैस लाइन का पाइप कट गया। इसके चलते 300 से अधिक घरों में गैस की सप्लाई बंद हो गई। वहीं कई कामर्शियल कनेक्शन भी गैस नहीं आने से प्रभावित हुए। गैस की केबल कटने के बाद कर्मचारी मौके से फरार हो गए। गैस वाले पर उपभोक्ताओं ने सीयूजीएल के अधिकारियों को फोन किया तो फाल्ट होने की जानकारी मिली। उसके बाद शाम को 4 बजे कटे हुए पीएनजी पाइपलाइन को जोड़ा गया तब जाकर उपभोक्ताओं के घरों में गैस पहुंच सकी।

अक्षर विहार पार्क के पास बिना अनुमति के स्मार्ट सिटी के तहत खोदाई की जा रही थी जिसके चलते गैस की लाइन कटने से 2 घंटे तक गैस की सप्लाई बाधित हुई। कर्मचारी बिना सूचना के खोदाई कर रहे थे जिसकी सूचना मुख्यालय को भेजकर रिपोर्ट दे दी गई है---जितेंद्र गौतम, एरिया मैनेजर सीयूजीएल।

यह भी पढ़ें- साध्वी प्राची का बयान मुसलमानों को भड़काने वाला है: शहाबुद्दीन

संबंधित समाचार