साध्वी प्राची का बयान मुसलमानों को भड़काने वाला है: शहाबुद्दीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फाइल फोटो

बरेली, अमृत विचार। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने साध्वी प्राची के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के बयानों से देश में नफरत फैल रही है। मुसलमानों को भड़काया जा रहा है। साध्वी प्राची के बयान से स्पष्ट हो गया कि मुस्लिम लड़कियों को बहलाकर और इस्लाम के खिलाफ दुष्प्रचार करने के साथ पैसे का लालच देकर घर वापसी के बहाने से धर्मांतरण का कार्य किया जा रहा है।

इस तरह के काम करना कानून के खिलाफ है। मौलाना ने कहा कि तलाक, निकाह और हलाला आदि मुद्दे इस्लाम से संबंधित हैं। इस पर किसी भी गैर मुस्लिम को बोलने और व्याख्या करने की जरूरत नहीं है। अगर कोई मुसलमान किसी दूसरे मजहब पर अंगुली उठाता है तो वो भी गलत है। साध्वी प्राची के बयान पर सरकार संज्ञान लेकर कानूनी कार्रवाई करे।

यह भी पढ़ें- बरेली: शहर के 10 थानों के मालखाने होंगे डिजिटल, ट्रायल शुरू

संबंधित समाचार