फिर बम के धमाकों से दहला प्रयागराज, भाजपा महिला नेता का बेटा था निशाना - देखें Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बम फेंकने की घटना सीसीटीवी में हुई कैद

प्रयागराज, अमृत विचार। उमेश पाल हत्याकांड के बाद एक बार फिर प्रयागराज बम धमाकों से दहल गया है। भाजपा की जिला मंत्री विजयलक्ष्मी चंदेल के बेटे पर झूंसी इलाके में बम से जानलेवा हमला किया गया। उनकी कार पर दो बम फेके गए। फिलहाल चंदेल के बेटे विधान सिंह हमले में साफ-साफ बच गए। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। 

मिली जानकारी के अनुसार विधान सिंह सफारी कार से गुरुवार रात अपनी मौसी के घर गए हुए थे। गाड़ी में उनके दोस्त प्रांशु यादव भी मौजूद थे। वह अपनी मौसी के बेटे का इंतजार कर रहा था। तभी दो बाइक पर सवार 4 युवकों ने कार पर अचानक से बम फेंकना शुरू कर दिया। चारों ने अपने चेहरे पर गमछा बांध रखा था। आसपास का इलाका बम धमाके से धुंआ-धुंआ हो गया। इसी दौरान आरोपी युवक भाग निकले। हमले के बाद विधान सिंह तेजी से कार चलाकर भागे। भागते समय एक राहगीर को कार की हल्की टक्कर लगी है। 

विधान सिंह की मां विजयलक्ष्मी जिला मंत्री भी हैं। वह थानापुर ग्राम सभा से प्रधान हैं। बताया जा रहा है कि कौशांबी में तैनात कॉन्स्टेबल शिव बचन यादव के बेटे शिवम यादव से विधान सिंह का कुछ दिनों पहले विवाद हुआ था। कॉन्स्टेबल और उसके बेटे ने बीजेपी नेत्री के घर जाकर माफी भी मांगी थी। विधान सिंह ने कॉन्स्टेबल के बेटे पर हमले का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों के चेहरे पहचानने का प्रयास कर रही है। विजयलक्ष्मी ने बताया कि मेरे बेटे पर हमला करने वाला कॉन्स्टेबल का बेटा शिवम ही है। उसी ने बेटे की मारने की कोशिश की है। पुलिस इनपर सख्त से सख्त कार्रवाई करे।

ये भी पढ़ें - देखें Video : वाराणसी में चौरा माता मंदिर की मूर्ति की गई खंडित, श्रद्धालु बोले- दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई

संबंधित समाचार