देखें Video : वाराणसी में चौरा माता मंदिर की मूर्ति की गई खंडित, श्रद्धालु बोले- दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। लंका थाना क्षेत्र के नगवां स्थित चौरा माता मंदिर के समीप उस समय सनसनी फैला गयी जब स्थानीय लोगों को पता चला कि चौरा माता मंदिर में मूर्ति को खंडित कर दिया गया है। जिसके बाद मंदिर के समीप एकत्र लोग सामने रोड पर बैठ गये । जानकारी मिलते ही मौके पर ACP भेलूपुर सहित तमाम थानों की पुलिस पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस मामले के जांच में लगी हुई हैं। 

स्थानीय नगमा पार्षद रविंद्र सिंह और दीपक सिंह राजवीर ने बताया कि अभी नवरात्र खत्म हुआ है और यहां बराबर माता की पूजा होती रही है। इस मंदिर में जब भी पूजा होती थी सिंदूर का लेपन जरूर होता था। यहां आस-पास के सारे लोग माता की पूजा बड़े ही विधि-विधान से करते थे। उन्होंने बताया कि आज सुबह जब पूजा करने के लिए जब मंदिर का दरवाजा खोला गया तो वहां देखा गया कि मंदिर के कुछ अवशेष तोड़े गए है। उन्होंने कहा कि कुछ देर में फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि यह मंदिर काफी पुराना है और जिस किसी ने माता के मंदिर को खंडित किया हैं उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। 

पुलिस कहा कहना है कि फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया हैं। मामले की जांच की जा रही हैं दोषियों की तलाश कर कारवाई की जायेगी। फिलहाल मौके पर स्थिति सामान्य है लोगों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया है। वहीं पुलिस ने खंडित मूर्ति को अपने कब्जे में ले लिया है।


ये भी पढ़ें - लखनऊ: लापरवाह अफसरों पर होगी कड़ी कार्रवाई, खराब प्रदर्शन वाले विभागों की लिस्ट तैयार

संबंधित समाचार