बदायूं: महिला की मौत, ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप
पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम, हैंगिंग की वजह से मौत की हुई पुष्टि
बदायूं, अमृत विचार। कोतवाली बिसौली क्षेत्र में एक महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मायका पक्ष पहुंचा। पुलिस को सूचना दी। ससुरालियों पर महिला की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। जिसके अनुसार महिला की मौत हैंगिंग से होने की पुष्टि हुई है।
बरेली के थाना विशारतगंज क्षेत्र के गांव रघुवीरपुर निवासी सुल्तान सिंह की बेटी रेनू (20) की शादी 19 जून 2022 को कोतवाली बिसौली क्षेत्र के गांव पैगा निवासी विकेश साथ हुई थी। गुरुवार को रेनू की घर पर मौत हो गई। ससुराली भाग गए। ग्रामीण ने महिला के मायका पक्ष को सूचना दी। मायका पक्ष गांव पैगा पहुंचा। पुलिस को सूचना देकर बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिनों के बाद से ही ससुराली रेनू से वॉशिंग मशीन और चार लाख रुपये मांग रहे थे। जिसके लिए वह आए दिन रेनू को प्रताड़ित करते थे।
आरोप लगाया कि अतिरिक्त दहेज न देने की वजह से पति समेत ससुरालियों ने महिला को मारकर फंदे पर लटकाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। महिला की मौत हैंगिंग की वजह से आई है। मौत के बाद परिवार में कोहराम है।
ये भी पढ़ें- बदायूं: दातागंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आशा दीक्षित और सचिव त्रिवेन्द्र सिंह बने
