प्रयागराज: वाहन सर्विस सेंटर में Short Circuit से लगी आग, मची अफरातफरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। औद्योगिक थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात वाहन सर्विस की दुकान में अचानक आग गयी। आग लगने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में लोगो ने सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। 

जानकारी के मुताबिक औद्योगिक क्षेत्र के सड़वा चौकी के सामने गोलू सर्विस सेंटर है। जहां वाहनों की सर्विसेज का काम होता है। शुक्रवार की रात वहां रखी मोबिल ऑयल पेटी में अचानक आग लग गयी। जिससे अफरातफरी मच गई। आस पास रहे लोगों ने आग को बुझाने के प्रयास किया। 

लेकिन आग भीषण होने कारण काबू में नहीं आ सकी। स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी जिसके बाद मौके पहुंचीं फायर बिग्रेड की टीम ने काफी देर बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-कानपुर: आग ने मचाया तांडव, 25 बीघा फसल जलकर हुई राख, मंजर देख रो पड़े किसान

संबंधित समाचार