किसान मजबूत तो देश भी खुशहाल होगा: विधायक रामचंद्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शुजागंज, अयोध्या। किसान मजबूत होगा तभी देश खुशहाल होगा। सरकार प्रयास कर रही कि किसानों को उनकी फसलों का वाजिब दाम शीघ्र मिले। प्रदेश सरकार का प्रयास है तराई क्षेत्र के किसानों की तरह यहां के किसानों को भी सुविधाएं दी जाएं। यह बातें रविवार को हयात नगर में आयोजित किसान गोष्ठी में रुदौली विधायक रामचन्द्र यादव ने कही। उन्होंने किसान गोष्ठी में मोटे अनाज, जैविक खाद व किसानों की आय दुगुनी कैसे हो इस पर भी व्यापक चर्चा की।

इस अवसर पर उन्होंने 15 किसानों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।  किसान मोर्चा के महामंत्री हरीश श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह ने भी किसानों को खेती से अधिक लाभ कैसे प्राप्त करें इसकी जानकारी दी। इस अवसर पर किसान मोर्च के जिला अध्यक्ष किशोरीलाल भारती, जगत नारायण पांडेय, अनिल वर्मा, रामदीन वर्मा, कुलदीप मौर्य संतोष सिंह, आनन्द गुप्ता, सुरेश, दुर्गायादव , राकेश वर्मा सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-महराजगंज को सीएम योगी ने दी 1058 परियोजनाओं की सौगात, कहा - प्रदेश का विकास है प्राथमिकता

संबंधित समाचार