उत्तराखंड के लोगों की अलग पहचान, सभी के हृदय पर बनाते हैं अमिट छाप: पंकज सिंह
लखनऊ, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी महानगर लखनऊ में प्रभावी मतदाता सम्मेलन के माध्यम से जनता के बीच पहुंचकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। रविवार को रामलीला मैदान महानगर और एलडीए कॉलोनी, कानपुर रोड में "प्रभावी मतदाता सम्मेलनों" का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पर्वतीय समाज को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता पंकज सिंह ने कहा कि मेरा उत्तराखंड से गहरा नाता जुड़ा है।
उत्तराखंड के लोगों की अलग पहचान है। उत्तराखंड के हर परिवार से देश की सेवा के लिए सेना से जुड़कर अपनी जान न्योछावर करने का जज्बा है। उत्तराखंड के सांस्कृतिक लोकगीत और नृत्य सभी के हृदय पर एक अमिट छाप बनाते हैं। लखनऊ में विकास की चर्चा करते हुए पंकज सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने लखनऊ को सुधारने का जो कार्य किया था उन्हीं सपनों को साकार करने का कार्य आज लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह कर रहे हैं लखनऊ के विकास को तेजी से गति मिला है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जन कल्याणकारी नियत और भ्रष्टाचार को खत्म करने के संकल्प की छवि के कारण इन्वेस्टर्स समिट में 35000 करोड रुपए के इन्वेस्टमेंट के प्रस्ताव प्राप्त हुआ है और पूरे विश्व से लोग आज उत्तर प्रदेश में इन्वेस्टमेंट प्राप्त हुआ है जिसके कारण उत्तर प्रदेश में एक बड़े रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। प्रभावी मतदाता सम्मेलन पर्वतीय समाज के लोगों को विश्वास दिलाया कि सरकार की सही नियत और नीति के अनुसार लखनऊ का विकास आपके आशाओं के अनुरूप ही होगा।
उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव नजदीक है मै आप सभी से अपील करुगा की भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक विजय दिलायें। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में गुंडों का राज था। लेकिन आज योगी सरकार ने दोषियों को फांसी से लेकर उम्र कैद दिलाने तक का कार्य 6 महीने के अंदर किया है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट में आज देश दुनिया के लोग उत्तर प्रदेश में अपने उद्योग लगा रहे हैं। रिंग रोड और फ्लाईओवर बनाकर लखनऊ को अद्भुत बनाने का कार्य किया है। लखनऊ वासियों को जाम से मुक्ति दिलाई है और ब्रह्मोस मिसाइल लखनऊ में बनेगी।
भाजपा महानगर के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी समाज और वर्गों के हितों के संरक्षण के साथ ही विकास कार्य कर रही है जिसके कारण भारतीय जनता पार्टी को जनता का विश्वास प्राप्त हुआ है और आशा है कि इस विश्वास के साथ पार्टी आगामी चुनावों में बड़ी विजय हासिल करेगी।सम्मेलन में क्षेत्रीय विधायक राजेश्वर सिंह, महामंत्री पुष्कर शुक्ला,विधायक योगेश शुक्ला ,सुरेश तिवारी, वीरेंद्र तिवारी,महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, पर्वतीय समाज से गणेश जोशी, हरीश पाल, नरेंद्र देवरी, सुषमा खर्कवाल, सीता नेगी, हिना सानवाल, ललित मोहन जोशी, कर्नल हुकुम सिंह और चेतन बेस्ट मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
भाजपा के साथ खड़ा है पर्वतीय समाज,निकाय चुनाव में निभायेगा बड़ी भागीदारी
महनगर रामलीला मैदान में प्रभावी मतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुये पर्वतीय समाज मुख्य संयोजक टी एस मंगालें ने कहा कि पूरा पर्वतीय समाज एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ा है। आगामी होने वाले निकाय चुनाव में बड़ी भागीदारी निभायेगा । इसी क्रम में पर्वतीय समाज के संयोजक कौस्तुभ चंदोला ने कहा कि पर्वतीय समाज के लगभग पांच लाख की संख्या में लोग लखनऊ में वोटर हैं जो निकाय चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि पर्वतीय समाज को भारतीय जनता पार्टी का निरंतर सहयोग मिलता है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: मकान कब्जाने की कोशिश में दबंगों ने की महिला से अश्लीलता, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
