Kanpur: कौन ऐसा हैं यहां जो बेपीर है, रस्ते का हर राही मीत नहीं होता, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने पुस्तक का किया विमोचन
कानपुर में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने गीत विहग मेरे पुस्तक का विमोचन किया।
कानपुर में गीतकार सुनील वाजपेयी के गीतों का संकलन गीत विहग मेरे पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुनील वाजपेयी द्वारा लिखित मां भारती वंदना से की गई।
कानपुर, अमृत विचार। प्रकाशनी साहित्यिक संस्था द्वारा गीतकार सुनील वाजपेयी के गीतों का संकलन 'गीत विहग मेरे' पुस्तक विमोचन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुनील वाजपेयी द्वारा लिखित मां भारती वंदना से की गई। सुनील वाजपेयी पर वृतचित्र दिखाया गया। साकेतनगर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कन्नौज से आये डॉ जीवन शुक्ल ने की। विशिष्ट अतिथि श्यामसुंदर निगम, दया दीक्षित, सतीश गुप्ता, सुनील वाजपेयी, सिद्धार्थ वाजपेयी ने महाना को सम्मानित किया। गीतकार सुनील वाजपेयी को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि सुनील वाजपेयी के गीतों में सनातनी भाव है, जो समाज को एक दिशा देते हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ गीतकार शिवकुमार सिंह कुंवर, डॉ जीवन शुक्ल, चन्द्र मोहन पांडेय, लोकेश शुक्ल, डॉ शशि शुक्ल, श्रवण शुक्ल, दिलीप दुबे, मृदुल तिवारी, डॉ सुरेश अवस्थी, संचालन कमल मुसद्दी ने किया। स्वागत डॉ सुरेश अवस्थी ने किया।
