UP Nikay Chunav 2023 : 33 जोन व 129 सेक्टर में बांटा गया शहर, इतने पुलिसकर्मियों की लगी ड्यूटी
कानपुर में 33 जोन व 129 सेक्टर में शहर बांटा गया।
कानपुर में 33 जोन व 129 सेक्टर में शहर बांटा गया। निकाय चुनाव के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने पर्याप्त पुलिस बल लगाने के साथ ही ड्रोन एवं सीसीटीवी से पूरी प्रक्रिया पर निगरानी करने की तैयारी की।
कानपुर, अमृत विचार। नगर निकाय निर्वाचन के लिए रविवार देर शाम अधिसूचना जारी कर दी गई। प्रदेश में 2 चरणों में चुनाव होने हैं जिनमें से कानपुर में द्वितीय चरण में चुनाव होना है। पहले चरण में 4 मई को और दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होना है। दोनों चरणों के चुनाव की मतगणना 13 मई को होनी है।
रविवार देर शाम सूचना जारी होने के साथ ही कमिश्नरेट पुलिस ने चुनाव संबंध में अपनी तैयारियां तेज कर ली हैं। इसको लेकर पुलिस ने 33 जोन व 129 सेक्टर में शहर को बांट दिया है। निकाय चुनाव के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने पर्याप्त पुलिस बल लगाने के साथ ही ड्रोन एवं सीसीटीवी से पूरी प्रक्रिया पर निगरानी करने की तैयारी की।
कानून व्यवस्था में लगाए गए पुलिस बल
निरीक्षक-47
उपनिरीक्षक-459
मु0आ0/आरक्षी-1916
होमगार्डस-1252
बूथ ड्यूटी में लगाया गया पुलिस बल
एस आई-410
मुख्य आरक्षी-1883
होगार्ड्स-3668
निकाय चुनाव से सम्बन्धित संख्यात्मक विवरण
- कानपुर नगर में नगर निगम-01, नगर पालिका परिषद-02 नगर पंचायत-02 में निर्वाचन प्रस्तावित है।
- नगर निगम में मेयर पद-01, सभासद पद (पार्षद)-110
- नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद-02, सदस्य पद-50 (बिल्हौर, घाटमपुर)
- नगर पंचायत अध्यक्ष पद-02, सदस्य पद-21 (नगर पंचायत बिठूर, शिवराजपुर)
- कुल वार्ड-181 (नगर निगम-110, नगर पालिका-150, नगर पंचायत-21)
- निकाय चुनाव में कुल मतदाता-2287490, जिसमें-1221198 पुरूष व 1066292 महिला है।
- कुल मतदान केन्द्रों की संख्या-562 तथा कुल बूथों की संख्या-1834
- सुरक्षा की दृष्टि से जनपद को 33 जोन व 129 सेक्टर में विभाजित किया गया।
- सामान्य मतदान केन्द्रों की संख्या-206
- संवेदनशील केन्द्रों की संख्या-146
अतिसंवेदनशील केन्द्रों की संख्या-154
अतिसंवेदनशील प्लस केन्द्रों की संख्या-56
नामांकन स्थलों की संख्या-03
नगर निगम कार्यालय मोतीझील
- तहसील भवन बिल्हौर
- तहसील भवन घाटमपुर
- स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल, पोलिंग पार्टियां रवाना होने के स्थल प्रत्येक समान संख्या-03
- नवीन गल्ला मण्डी नौबस्ता
- कैप्टन सुखवासी इण्टर कालेज घाटमपुर
- बाबा रघुनन्दन दास इण्टर कालेज बिल्हौर
- कुल 10 उड़नदस्ता टीम तथा 10 स्थैतिक निगरानी टीम बनाई गई है।
- स्थापित अन्तर्जनपदीय बैरियर की संख्या-25
- जनपद में स्थापित पिकेट की संख्या-82
