अयोध्या निकाय चुनाव: बढ़ा जिले का सियासी पारा, मैदान में उतरने की तैयारी में जुटे दावेदार

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

जिला प्रशासन ने भी बढ़ाई अपनी तैयारियों की रफ्तार, आरओ पहले ही हो चुके हैं तैनात आचार संहिता के प्रभावी होते ही उद्घाटन, शिलान्यास आदि पर लगा ब्रेक

अयोध्या, अमृत विचार। लंबे इंतजार के बाद चुनाव आयोग की ओर से नगरीय निकायों के चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही जिले का सियासी पारा चढ़ गया है। राजनीतिक दलों के साथ - साथ जिला प्रशासन की ओर से भी चुनाव की तैयारी तेज कर दी गई है। 

चुनाव आचार संहिता प्रभावी होने के बाद जनप्रतिनिधियों द्वारा विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास समेत संपूर्ण समाधान दिवस जैसे प्रशासनिक आयोजन पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। रविवार शाम से ही आचार संहिता का पालन कराने के लिए पुलिस सड़कों पर उतर पड़ी है। 

नगर निकाय चुनाव के लिए जिले में दूसरे चरण में 11 मई को वोट डाले जाएंगे। नव सृजित तीन निकायों में जहां पहली बार मतदाता निकाय सरकार चुनेंगे वहीं एक नगर निगम, एक नगर पालिका परिषद और तीन नगर पंचायतों में वोट डाले जायेगें।  रविवार देर शाम चुनाव आयोग की घोषणा के बाद अफसर भी चुनाव की तैयारियों में जुट गए। आचार संहिता लागू होने के बाद निकायों में जगह-जगह लगे होर्डिंग्स-बैनर हटाए जाने लगे हैं।

अयोध्या नगर निगम में जहां इस बार मेयर पद पर कब्जे के लिए सभी दलों में होड़ मची हुई है वहीं पार्षद पद के लिए भी इन दलों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। नगर निगम में कुल साठ वार्ड है। जिनमें महानगर क्षेत्र में शामिल हुए 41 गांव के लोग पहली बार मेयर व पार्षद पद के लिए मतदान करेगें। वहीं नगरपालिका रूदौली 2017 में अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षित थी। नए आरक्षण में अन्य पिछड़ा वर्ग ही घोषित है। 

रुदौली नगर पालिका विस्तार में 25 गांव को जोड़ा गया है, जिसमें 5 वार्ड बनाए हैं। सीमा विस्तार के बाद अब कुल मतदाताओं की संख्या 69,173 हो गई है। नवसृजित मां कामाख्या नगर पंचायत पहले पिछड़ा वर्ग घोषित हुई थी, लेकिन नए आरक्षण में अनारक्षित हो गई। मां कामाख्या नगर पंचायत में कुल मतदाताओं की संख्या 22 हजार 278 है। 

नवसृजित नगर पंचायत कुमारगंज में कुल 14326 मतदाता हैं। जिनमें पुरुष 7409 और महिला मतदाता की संख्या 6917 है। चेयरमैन पद अनारक्षित है। जबकि 13 वार्ड है। बीकापुर नगर पंचायत इसके पहले 12095  मतदाता थे। वर्तमान समय में 350 मतदाता बढ़े हैं। चेयरमैन पद सामान्य अनारक्षित है।कुल वार्ड 11 और कुल मतदाता 12445 हैं। 

वहीं गोसाईगंज नगर पंचायत में कुल1 2वार्ड है। जिसमें कुल वोटरों की संख्या 11157 है। भरतकुंड भदरसा नगर पंचायत में पहले 10 वार्डों में 9840 मतदाता थे और नगर पंचायत के चेयरमैन का पद पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित हुआ था। वर्तमान में नगर पंचायत भरतकुंड भदरसा कुल 18 वार्ड बनाते गये है और मतदाताओं की संख्या लगभग 30 हजार है। चेयरमैन का पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: अयोध्या की रज से महाराष्ट्र में लगेगी हनुमान जी की सबसे ऊंची मूर्ति

संबंधित समाचार