छत्तीसगढ़: पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने गांजा की तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि सरहदी ओडिशा के भुक्ता से करीब 315 किलो गांजा चार पहिया वाहन में रखकर तस्करी करने निकले आरोपी दीपक कुमार जांगड़े (32) निवासी हसौद जिला सक्ती और थानसिंह कुर्रे (21) निवासी रायगढ़ गांधी नगर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पकड़े गए मादक पदार्थ गांजा की कीमत 63 लाख रुपये बताया जा रहा है। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया गया है। 

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: साम्प्रदायिक हिंसा से ग्रस्त बीरनपुर में उग्र लोगो ने की आगजनी, धारा 144 लागू