दिल्ली में होटलों, क्लबों में शराब परोसने की इजाजत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने गुरुवार को पांच महीने बाद होटलों और क्लब में शराब परोसने की इजाजत दे दी। दिल्ली सरकार ने अनलॉक-तीन के तहत बुधवार को होटलों को फिर खोलने की मंजूरी दी थी। सरकार ने आबकारी विभाग को होटलों और क्लबों शराब बेचने के दिशानिर्देश तैयार करने के निर्देश भी दिये हैं। …

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने गुरुवार को पांच महीने बाद होटलों और क्लब में शराब परोसने की इजाजत दे दी। दिल्ली सरकार ने अनलॉक-तीन के तहत बुधवार को होटलों को फिर खोलने की मंजूरी दी थी। सरकार ने आबकारी विभाग को होटलों और क्लबों शराब बेचने के दिशानिर्देश तैयार करने के निर्देश भी दिये हैं।

कोरोना वायरस के बाद लॉकडाउन के दौरान सभी होटलों और क्लब में शराब परोसने पर प्रतिबंध लगा हुआ था। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, जिनके पास वित्त मंत्रालय भी है, ने आज कहा कि होटल और क्लब में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शराब परोसी जा सकेगी। गृह मंत्रालय के निर्देशों के तहत बार खोलने की अनुमति अभी नहीं दी गई है।

सिसोदिया ने कहा कि होटलों और क्लबों में शराब बिक्री से पहले आबकारी विभाग सोशल डिस्टेंसिंग के नियम जारी करेगा, इसके बाद ही लाइसेंसधारी विक्रेताओं को शराब बेचने की अनुमति दी जाएगी।

संबंधित समाचार