सगे भाई-बहन ने एक साथ किया सुसाइड, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। जौनपुर जिले के शाहगंज में सगे भाई-बहन ने कथित रूप से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस क्षेत्राधिकारी चोब सिंह ने बुधवार को बताया, शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सिधाई गांव में मंगलवार शाम राज कपूर (27) और उसकी सगी बहन पुष्पा (20) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव उनके घर के एक कमरे में पंखे से लटकते पाये गये।

उन्होंने बताया कि कपूर कुछ समय से चल-फिर नहीं पा रहा था और घर पर ही रहता था तथा उसकी बहन पुष्पा ही उसकी देखभाल करती थी। घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार शाम कपूर कमरे में अपनी छोटी बहन पुष्पा के साथ मौजूद था और जब काफी देर तक कुछ हलचल नहीं हुई, तो परिजनों को आशंका हुई। परिजन कमरे में पहुंचे तो देखा कि कपूर और पुष्पा ने फंदे से लटके हुए हैं। आनन-फानन में परिजन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

ये भी पढ़ें- IPL ड्यूटी के दौरान गायब मिले आठ पुलिस कर्मियों के खिलाफ जांच का आदेश

 

 

 

संबंधित समाचार