शाहजहांपुर: रहस्यमय बुखार से तीन लोगों की मौत, गांव में दहशत
शाहजहांपुर/जैतीपुर,अमृत विचार। रहस्यमय बुखार से दस दिनों में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं गांव में आधे से अधिक लोग रहस्यमय बुखार से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग क्षेत्र में फैले बुखार से अनजान है। गांव में बुखार से हो रही मौतों से लोग दहशत में है। गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव गोगेपुर में रहस्यम …
शाहजहांपुर/जैतीपुर,अमृत विचार। रहस्यमय बुखार से दस दिनों में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं गांव में आधे से अधिक लोग रहस्यमय बुखार से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग क्षेत्र में फैले बुखार से अनजान है। गांव में बुखार से हो रही मौतों से लोग दहशत में है।
गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव गोगेपुर में रहस्यम बुखार से लोग परेशान हैं। पिछले दिस दिनों में गांव में 40 फीसदी लोग बुखार की चपेट में हैं। प्रधान जलधारा यादव ने बताया कि गांव के 55 वर्षीय बदन सिंह, 46 वर्षी दलपति और महिपाल की दस वर्षी बेटी अंजू की रहस्यमय बुखार से मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि गांव में बुखार से पीड़ितों की सख्या लगातार बढ़ रही है। स्वास्थय विभाग को इसकी सूचना दी गई। उसके बाद भी गांव में कोई नहीं आया।
बदन सिंह व दलपति के परिजनों ने बताया कि बुखार आया तो पहले तो गांव में ही झोलाछाप से दवा ली जब फायदा नहीं हुआ तो सीएचसी पर दिखाया। वहां की दवा से भी आराम नहीं मिला तो प्राइवेट डाॅक्टर से इलाज कराया उसके बाद भी फायदा नहीं मिला।
सीएचसी प्रभारी डाॅ. लईक अहमद ने बताया कि गोगेपुर गांव के दो लोगों टीबी की शिकायत थी। जिनका काफी समय से बीमार चल रहे थे। बच्चे की मौत की जानकारी जुटाई जाएगी। गांव में टीम भेजकर बुखार से पीड़ित लोगों की जांच कराई जाएगी।
