अयोध्या: मन्दिर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। रामजन्म भूमि थाना क्षेत्र रामकोट के राम झरोखा मंदिर में रहने वाले एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका शव पाया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

दरअसल खुखुतारा इब्राहिमपुर जिला अंबेडकर नगर के निवासी प्रशांत सिंह पुत्र दिनेश सिंह पत्नी अमृता के साथ राम जन्मभूमि के बगल स्थित राम झरोखा मंदिर में पिछले 1 वर्षों से रह रहे थे। इनके दो बच्चे भी हैं जो अपने दादा दादी के साथ अंबेडकर नगर में ही रह रहे हैं। मृतक की पत्नी अमृता अयोध्या के बिरला धर्मशाला में काम करती हैं। बताती है कि कल शाम को लगभग 5:30 बजे काम से लौटने के बाद पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद पत्नी पति से गुस्सा होकर चली गई थी। पत्नी का कहना है कि पास में ही एक जानने वालों का परिवार रहता है, रात में वहीं पर गुजारा किया। लेकिन जब सुबह कमरे पर पहुंचे तो अंदर से बंद कमरे में दिखाई दिया कि पति फंदे पर लटक रहा है।
जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने दरवाजे को खोलकर शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक घटना की जांच कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें -बहराइच में सड़क किनारे मिला व्यवसायी का शव, भाई ने लगाया पिटाई के बाद हत्या करने का आरोप 

संबंधित समाचार