उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद और अशरफ की पुलिस रिमांड हुई मंजूर
प्रयागराज, अमृत विचार। प्रयागराज पुलिस ने गुरूवार को सीजेएम कोर्ट में उमेश पाल हत्याकांड में बतौर साजिशकर्ता आरोपी अतीक अहमद और अशरफ को पेश किया। अदालत में पुलिस ने हत्याकांड में पूछताछ के लिए आरोपियों को 14 दिन की कस्टडी रिमांड में देने की अर्जी दी थी। इसको लेकर अदालत की तरफ से 4 दिन की पुलिस रिमांड मंजूर की गई है। अब पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ करेगी और 17 अप्रैल को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। बताते चलें कि इससे पहले अदालत ने अतीक और अशरफ को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था। पुलिस दोनों को नैनी सेंट्रल जेल ले गई है।
