Viral News: कान का मैल और पैरों के नाखून बेचकर हो सकते हैं मालामाल! हर महीने इतने पैसे छाप रही ये महिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हम सभी कान का मैल निकालकर और नाखून काटकर फेंक देते हैं लेकिन क्या आपने सोचा है कि कोई कान का मैल और नाखून बेचकर मालामाल भी हो सकता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। जीं हां कुछ लोग इस गंदगी से पैसे कमा रहे हैं।

दरअसल, एक महिला ऐसी है, जो कान का मैल और पैरों के नाखून बेचकर मालामाल हो रही है। डेली मेल के अनुसार, इस महिला का नाम रेबेका ब्लू बताया जा रहा है, जो कि अमेरिका के उत्‍तरी कैरोलिना की रहने वाली हैं , जो अपने पैर की उंगलियों के नाखून, कान का मैले और दूसरी तमाम गंदी चीजें बेचकर पैसे कमा रही हैं। वहीं इसके साथ ही वह टिकटॉक पर वह अन्‍य मह‍िलाओं को भी यह टिप्‍स दे रही है। टिकटॉक पर उन्होंने यह वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद लोग हैरत में हैं। 

न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, इन्फ्लुएंसर रेबेका ब्लू इन वजहों से इंटरनेट पर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी मानें तो कुछ भी बेकार नहीं है, सब कुछ मूल्‍यवान है। बस आपको उसकी कीमत लगानी आनी चाह‍िए। वह अपनी स्‍क‍िन की सफाई से निकली गंदगी, पैरों के नाखूनों की कतरन, वैक्‍यूम धूल, कानों की वैक्‍स आद‍ि बेच रही है, जिससे वह हर महीने 2 हजार डॉलर यानी की तकरीबन 1.63 लाख रुपये कमाने का दावा कर रही हैं।  

बता दें कि रेबेका के टिकटॉक पर 351,100 फॉलोअर्स हैं, जिन्हें वह कई तरह की टिप्स देती रहती हैं। वहीं फॉलोअर्स भी उनके द्वारा बताई गई टिप्स को फॉलो करते रहते हैं। हाल ही के एक वीडियो में  रेबेका ब्लू ने इस बात का खुलासा किया है कि, उन्होंने अपने पैर के नाखूनों की कतरनों का एक सेट 300 डॉलर में बेचा था।

ये भी पढे़ं- Video: 'मेरे दोस्त आओ और हमें जश्न मनाते देखो', सतीश कौशिक को याद कर अनुपम खेर ने लिखा इमोशनल पोस्ट

 

 

 

संबंधित समाचार