बस्ती : ज्ञानेन्द्र पांडेय 'ज्ञानू' बने कांग्रेस जिलाध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

बस्ती,अमृत विचार। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष वृजलाल खाबरी ने ज्ञानेन्द्र पांडेय ‘ज्ञानू’ को जिला कांग्रेस कमेटी बस्ती का कार्यवाहक अध्यक्ष घोषित किया है।

यह जानकारी देते हुये पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मो. रफीक खां ने बताया कि ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ पार्टी के सक्रिय नेता हैं, उन्हें अध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है। पूरा प्रयास होगा कि कांग्रेस को मजबूती मिले। ज्ञानेन्द्र पांडेय ‘ज्ञानू’ को कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, रामजियावन, अनिरूद्ध त्रिपाठी, प्रेमशंकर द्विवेदी, नर्वदेश्वर शुक्ल, साधूशरन आर्य, रामभवन शुक्ल, विश्वनाथ चौधरी, गिरजेश पाल आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें : नगरीय निकाय चुनाव : सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा नामांकन

संबंधित समाचार