Farrukhabad: निलंबित आरोपी प्रधानाध्यापक ने लगाई फांसी, जेल से छूटने के बाद शिक्षामित्रों ने धमकाने का लगाया था आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में छेड़छाड़ के आरोपी निलंबित प्रधानाध्यापक ने फांसी लगाई।

फर्रुखाबाद में छेड़छाड़ के आरोपी निलंबित प्रधानाध्यापक ने फांसी लगाई। छात्रा के अभिभावक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर प्रधानाध्यापक का शांति भंग में चालान हुआ था। जेल से छूट कर आने पर शिक्षामित्रों ने धमकाने का आरोप लगाया था।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। छेड़छाड़ मुकदमे के आरोपी निलंबित प्रधानाध्यापक ने शुक्रवार रात घर में रस्सी का फंदा बनाकर पंखे से लटक कर जान दे दी। सुबह परिजनों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को उतार कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव आसलपुर बली पट्टी निवासी अनंतराम प्राथमिक विद्यालय असमापुर  में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। एक माह पहले एक छात्रा के पिता ने प्रधानाध्यापक पर पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शांति भंग में चालान कर दिया था। एसडीएम  ने जेल भेज दिया था।

बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी  की रिपोर्ट पर प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया था। जेल से छूटने के बाद प्रधानाध्यापक विद्यालय में गए तो वहां शिक्षामित्रों से विवाद हो गया था। शिक्षामित्रों ने प्रधानाध्यापक पर धमकाने का आरोप लगाया था। प्रधानाध्यापक वर्तमान में निलंबित चल रहे थे। उनका पत्नी से तलाक का मुकदमा चल रहा था। इससे निलंबित प्रधानाध्यापक परेशान रहते थे।  

\इस कारण शुक्रवार रात घर में कमरे में लगे पंखे के सहारे रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह परिजन कमरे में गए तो  शव लटका मिला। जिसे देख कर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

संबंधित समाचार