Kanpur News: अशोक मसाला कारोबारी के बंगले में कार से दबकर गार्ड की मौत, परिजन बोले- हत्या की गई
कानपुर में अशोक मसाला कारोबारी के बंगले में कार से दबकर गार्ड की मौत।
कानपुर के नवाबगंज थानाक्षेत्र के आजाद नगर में अशोक मसाले कारोबारी के बंगले में कार और दीवार के बीच में दबकर सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे आक्रोशित परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए।
कानपुर, अमृत विचार। नवाबगंज थानाक्षेत्र के आजाद नगर में अशोक मसाले कारोबारी के बंगले में कार और दीवार के बीच में दबकर सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे आक्रोशित परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए।
ख्योरा निवासी आदित्य मिश्रा (35) आजाद नगर मौनी घाट निवासी अशोक मसाले के मालिक अनुराग गुप्ता के बंगले पर सिक्योरिटी गार्ड था। मृतक आदित्य के परिवार में पत्नी रूबी और दो बच्चे है। शनिवार को बेसमेंट स्थित पार्किंग में कार से कुचलकर आदित्य की मौत हो गई। वहीं, सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि कारोबारी अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद घर लौटने पर उन्होंने अपनी एमजी हैक्टर कार को बेसमेंट में स्थित स्लोप में खड़ा कर दिया था।
इसी दौरान बाइक से आदित्य पहुंचे। बेसमेंट स्थित पार्किंग में बाइक खड़ी करने के लिए वह स्लोप पर खड़ी कार के बगल से बाइक नीचे ले जा रहे थे। इसी दौरान बाइक कार से टकरा गई। स्लोप होने के चलते गाड़ी में झटका लगने से हैंडब्रेक छूटा होगा। जैसे ही आदित्य बेसमेंट में पहुंचे। स्लोप पर खड़ी कार भी पीछे से आ गई।
सामने दीवार होने से आदित्य बाइक समेत कार और दीवार के बीच फंसकर दब गए। जिससे उनकी मौत हो गई। नवाबगंज थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से छानबीन की जा रही है।
