Auraiya Theft : चोरों ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के घर पर मचाया उत्पात, लाखों की नगदी, जेवरात की पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

औरैया के दिबियापुर थानाक्षेत्र में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के घर से चोरों ने लाखों रुपये की जेवरात व नकदी पार की। पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए जल्द घटना का खुलासा का आश्वासन दिया।

औरैया, अमृत विचार। दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव पुरवा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के घर में चोर घुस गए। उन्होंने अलमारी में रखे जेवरात व नकदी पार कर दी। घटना के समय गृहस्वामी छत पर सो रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए चोरी की घटना का जल्द ही खुलासा किये जाने का आश्वासन दिया है।

गांव पुरवा महिपाल निवासी धर्मेन्द्र कुमार पुत्र सुखवासी ने बताया कि शुक्रवार शाम को गर्मी अधिक होने के कारण वह पत्नी व तीन बच्चों के साथ कमरे में ताला डालकर छत पर सोने चले गए थे। तभी मौका पाकर चोर घुस आए और उन्होंने कमरे का ताला तोड़ दिया और कमरे में रखी अलमारी से जेवरात व नकदी पार कर दिये। जब सुबह गृहस्वामी उठे और घर में सामान बिखरा देखा तो वह सन्न रह गए।

घटना की जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। उधर, घटना की जानकारी पर सीओ सिटी प्रदीप कुमार मौके पर पहुंच गए और पीड़ित को जल्द ही घटना का खुलासा किये जाने का आश्वासन दिया है।

संबंधित समाचार