बहराइच: माफिया अतीक अहमद व अशरफ की हत्या के बाद हाई अलर्ट पर प्रशासन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। प्रयागराज में शनिवार रात पुलिस सुरक्षा घेरे में माफिया अतीक अहमद व अशरफ की हत्या के बाद पूरे जिले में हाई अलर्ट है। डीएम डा. दिनेश चंद्र व पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने शनिवार देर रात शहर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

जिले के नेपाल सरहद सहित सभी थानों के इलाकों में पुलिस ने अलर्ट मूड में गश्त की जा रही है। एएसपी सिटी कुंवर ज्ञानन्जय सिंह व एएसपी ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी ने अपनी सर्किलो के विभिन्न इलाको में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किए जाने पर शनिवार रात 12 बजे से पुलिस की गश्त मे अचानक तेजी आ गई। डीएम डा . दिनेश चंद्र व पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने को शहर भ्रमण पर निकले। 

उन्होंने सिविल लाइन पानी टंकी चौराहा, गुरू नानक चौक, चित्रगुप्त चौक, अग्रसेन चौक , छावनी चौराहा, दरगाह, छावनी चौराहा, घंटा घर चौक पुलिस चौकी पहुंच कर कैम्प किया। जिले के सभी थानों के इलाकों में रात की गश्त काफी तेज कर दी है। सभी सर्किलो के सीओ, एसएचओ लगातार इलाके मे भ्रमण कर रहे है। संदिग्धों की तलाशी ली जा रही है।

डीएम ने जारी किया रिकॉर्डिंग
जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने रविवार को जिले वासियों के नाम वाइस रिकॉर्डिंग जारी की। जिसमें सभी ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी द्वारा ग्राम प्रधान से समन्वय स्थापित करने और गांवों में शांति बनाए रखने की अपील की।

यह भी पढ़ें:-बांदा: पति-पत्नी समेत एक ही परिवार के चार लोगों की गला रेतकर हत्या, इलाके में हड़कंप

संबंधित समाचार